जितेन्द्र कुमार साहू ' सुकुमार '
झूठों का बोलबाला सच्चाई का पलड़ा है खाली
खूब लहलहा रही है समस्याओं की बाली
इंसान बुराई का बीज बोने लगा है
देख सुकुमार तेरी दुनियां में क्या होने लगा है।
गले मिलने के बहाने गले काटने लगे हैं
बेटा अब माँ पर गोलियाँ दागने लगे हैं
हर कोई पैसों की गंगा में पाप धोने लगा है
देख सुकुमार तेरी दुनियां में क्या होने लगा है।
शैतान की तरह अमृत समस खून पीते है
दूसरों की जिंदगी लूट ऐशो आराम से जीते है
गैरों की नींद उड़ाकर खुद चैन से सोने लगा है
देख सुकुमार तेरी दुनियां में क्या होने लगा है।
राम को कौन पूछे रावण पूजे जा रहे हैं
दुसरों का हिस्सा छीनकर स्वयं खा रहे हैं
इंसान पे अब किस्मत भी राने लगा है
देख ' सुकुमार ' तेरी दुनियां में क्या होने लगा है।
- पता - चौबे बांधा ( राजिम), जिला - रायपुर ( छ.ग.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें