- अशोक अंजुम -

क्यों फिरते हो मारे - मारे, राम भजो।
खुद ही खुद के बनो सहारे राम भजो।
लाल, मुँगेरी जैसे सपने मत देखो।
सत्तू खाओ रामदुलारे राम भजो।
ये सरकारी दफ्तर है, बिन रिश्वत के,
बन जाएँगे काम तुम्हारे, राम भजो।
हर ह$क तुम्हें तुम्हारा देगें सौदाई,
होंगे सही - सही बँटवारे, राम भजो।
यूँ तो सही सलामत घर से निकले हो,
लौट आओगे साँझ सकारे, राम भजो।
इक दिन बीच समन्दर में सब डूबेंगे,
मानवता के ये हत्यारे, राम भजो।
कर देंगे कल्याण तुम्हार अंजुम जी
ये मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे, राम भजो।
- संपादक - प्रयास, ट्रक गेट, कासिमपुर - 202127 अलीगढ़ ( उ.प्र.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें