- ओम रायजादा -
हाथों के फूटेंगे छाल एक दिन।
जायेंगे कुछ सिर उछाले एक दिन।।
हौलसे जुगनुओं के देखिये।
लड़के लायेंगे उजाले एक दिन।।
जुल्म खुद ही खुद दफन हो जायेगा।
हाथों के पत्थर उठाले एक दिन।।
मुल्क से तब जायेगी ये गरीबी।
होगा श्रृमिकों के हवाले एक दिन।।
तब होगी हर तरफ खुशहालियां।
पेट भर खायें निवाले एक दिन।।
2
हमकों सब मंजूर है अब।
मंजिल बहुत दूर है अब।।
चाहें जितना जुल्म करे ।
उनका नहीं कसूर है अब।।
भ्रष्टाचार जहाँ तक है।
पाला ये नासूर है अब।।
जब से सिंहासन पाया।
रहबर मद से चूर है अब।।
बेईमानों से लड़ने को।
ये किसान मजबूर है अब।।
सावरकर वार्ड
कटनी [म. प्र .]
हाथों के फूटेंगे छाल एक दिन।
जायेंगे कुछ सिर उछाले एक दिन।।
हौलसे जुगनुओं के देखिये।
लड़के लायेंगे उजाले एक दिन।।
जुल्म खुद ही खुद दफन हो जायेगा।
हाथों के पत्थर उठाले एक दिन।।
मुल्क से तब जायेगी ये गरीबी।
होगा श्रृमिकों के हवाले एक दिन।।
तब होगी हर तरफ खुशहालियां।
पेट भर खायें निवाले एक दिन।।
2
हमकों सब मंजूर है अब।
मंजिल बहुत दूर है अब।।
चाहें जितना जुल्म करे ।
उनका नहीं कसूर है अब।।
भ्रष्टाचार जहाँ तक है।
पाला ये नासूर है अब।।
जब से सिंहासन पाया।
रहबर मद से चूर है अब।।
बेईमानों से लड़ने को।
ये किसान मजबूर है अब।।
सावरकर वार्ड
कटनी [म. प्र .]
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें