इस अंक के रचनाकार

इस अंक के रचनाकार आलेख : साहित्य में पर्यावरण चेतना : मोरे औदुंबर बबनराव,बहुजन अवधारणाः वर्तमान और भविष्य : प्रमोद रंजन,अंग्रेजी ने हमसे क्या छीना : अशोक व्यास,छत्तीसगढ़ के कृषि संस्कृति का पर्व : हरेली : हेमलाल सहारे,हरदासीपुर दक्षिणेश्वरी महाकाली : अंकुुर सिंह एवं निखिल सिंह, कहानी : सी.एच.बी. इंटरव्यू / वाढेकर रामेश्वर महादेव,बेहतर : मधुसूदन शर्मा,शीर्षक में कुछ नहीं रखा : राय नगीना मौर्य, छत्तीसगढ़ी कहानी : डूबकी कड़ही : टीकेश्वर सिन्हा ’ गब्दीवाला’,नउकरी वाली बहू : प्रिया देवांगन’ प्रियू’, लघुकथा : निर्णय : टीकेश्वर सिन्हा ’ गब्दीवाला’,कार ट्रेनर : नेतराम भारती, बाल कहानी : बादल और बच्चे : टीकेश्वर सिन्हा ’ गब्दीवाला’, गीत / ग़ज़ल / कविता : आफताब से मोहब्बत होगा (गजल) व्ही. व्ही. रमणा,भूल कर खुद को (गजल ) श्वेता गर्ग,जला कर ख्वाबों को (गजल ) प्रियंका सिंह, रिश्ते ऐसे ढल गए (गजल) : बलबिंदर बादल,दो ग़ज़लें : कृष्ण सुकुमार,बस भी कर ऐ जिन्दगी (गजल ) संदीप कुमार ’ बेपरवाह’, प्यार के मोती सजा कर (गजल) : महेन्द्र राठौर ,केशव शरण की कविताएं, राखी का त्यौहार (गीत) : नीरव,लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की नवगीत,अंकुर की रचनाएं ,ओ शिल्पी (कविता ) डॉ. अनिल कुमार परिहार,दिखाई दिये (गजल ) कृष्ण कांत बडोनी, कैलाश मनहर की ग़ज़लें,दो कविताएं : राजकुमार मसखरे,मंगलमाया (आधार छंद ) राजेन्द्र रायपुरी,उतर कर आसमान से (कविता) सरल कुमार वर्मा,दो ग़ज़लें : डॉ. मृदुल शर्मा, मैं और मेरी तन्हाई (गजल ) राखी देब,दो छत्तीसगढ़ी गीत : डॉ. पीसी लाल यादव,गम तो साथ ही है (गजल) : नीतू दाधिच व्यास, लुप्त होने लगी (गीत) : कमल सक्सेना,श्वेत पत्र (कविता ) बाज,.

बुधवार, 11 सितंबर 2013

छत्तीसगढ़ी राजभाषा और एकरूपता ?


आखिरकार छत्तीसगढ़ी को संविधान के अनुच्छेद 345 के तहत अध्यादेश लाकर राजभाषा का दर्जा देने की प्रक्रिया शुरू हो ही गई। छत्तीसगढ़ी को राजभाषा बनाने से जो  खुशी छत्तीसगढी के जानकारों को हुई उतनी ही पीड़ा उन्हें हुई जो यह कभी नहीं चाहते थे कि छत्तीसगढ़ी को राजभाषा का दर्जा मिले। अब आवश्यकता है छत्तीसगढ़ी को समृद्धिशाली बनाने का। इसके लिए छत्तीसगढ़ी रचनाकारों को छत्तीसगढ़ी में साहित्य लिखने के अतिरिक्त उद्योग, व्यवसाय, विज्ञान पर भी छत्तीसगढ़ी में सृजन आवश्यक है। यह भी आवश्यक है कि समाचार पत्रों, फिल्मों में भी छत्तीसगढ़ी शब्दों का अधिकाधिक मात्रा में प्रयोग किया जाये। बेहतर तो यही होगा कि आकाशवाणी केन्द्रों द्वारा छत्तीसगढ़ी पर ही विविध कार्यक्रम रखा जाये जिससे आम जन तक छत्तीसगढ़ी सही मायने में पहुंच सके। इसके लिए दूरदर्शन केन्द्र को भी ध्यान देने होगें इसके अतिरिक्त प्राथमिक शिक्षा से ही छत्तीसगढ़ी को पाठï्यक्रम में शामिल किया जाये।
छत्तीसगढ़ी के मानकीकरण को लेकर भी अनेक बातें सामने आने लगी है। पूर्व में छत्तीसगढ़ी का प्रयोग बोली के रूप में किया जाता था इसी का परिणाम था कि जो जिस क्षेत्र का रचनाकार था वह अपने क्षेत्र के आमबोल चाल का उपयोग साहित्य मे करता था  जिससे छत्तीसगढ़ी में एकरूपता नहीं आ सकी मगर अब जबकि छत्तीसगढ़ी को राजभाषा का दर्जा देने की प्रक्रिया शुरू हो ही गई है तो छत्तीसगढ़ी में एकरूपता लाना आवश्यक है क्योंकि अलग अलग जिलों में अलग - अलग छत्तीसगढ़ी वाक्यों, शब्दों का प्रयोग किया जाता है। अब मानकीकरण करके एकरूपता लाने से ही छत्तीसगढ़ी का विकास संभव है। तथा इसी से ही छत्तीसगढ़ी को 8 वीं अनुसूची में शामिल कर पूर्ण रूप से राजभाषा का दर्जा दे पाना संभव है।इस हेतु विभिन्न जिले के छत्तीसगढ़ी  जानकारों, साहित्यकारों, विद्वानों, को एक मंच पर लाना होगा और उनके द्वारा ही निर्धारण करना होगा।
राजकाज की भाषा बनने के लिए एकरूपता आवश्यक है। छत्तीसगढ़ी के अनेक रूप है। छत्तीसगढ़ के अन्य - अन्य क्षेत्रों में अलग - अलग प्रकार के छत्तीसगढ़ी का प्रयोग किया जाता है। मगर अब छत्तीसगढ़ी को प्रशासनिक, तकनीकी, वाणिज्य, बैंकिंग, कृषि, कानून कोर्ट, कचहरी, आदि आदि क्षेत्रों में प्रयोग में लाना है। इसके लिए जल्द से जल्द मानककोष बनाने की जरूरत है ताकि पूरे छत्तीसगढ़ में एक ही प्रकार के छत्तीसगढ़ी को इन स्थानों में प्रयोग में लाया सके।
बहरहाल,संविधान के अनुच्छेद 345 के तहत छत्तीसगढ़ी को अध्यादेश लाकर राजभाषा का दर्जा देने की प्रक्रिया सरकार द्वारा की गई वह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है तथा सरकार बधाई के पात्र है ......।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें