इस अंक के रचनाकार

इस अंक के रचनाकार आलेख : साहित्य में पर्यावरण चेतना : मोरे औदुंबर बबनराव,बहुजन अवधारणाः वर्तमान और भविष्य : प्रमोद रंजन,अंग्रेजी ने हमसे क्या छीना : अशोक व्यास,छत्तीसगढ़ के कृषि संस्कृति का पर्व : हरेली : हेमलाल सहारे,हरदासीपुर दक्षिणेश्वरी महाकाली : अंकुुर सिंह एवं निखिल सिंह, कहानी : सी.एच.बी. इंटरव्यू / वाढेकर रामेश्वर महादेव,बेहतर : मधुसूदन शर्मा,शीर्षक में कुछ नहीं रखा : राय नगीना मौर्य, छत्तीसगढ़ी कहानी : डूबकी कड़ही : टीकेश्वर सिन्हा ’ गब्दीवाला’,नउकरी वाली बहू : प्रिया देवांगन’ प्रियू’, लघुकथा : निर्णय : टीकेश्वर सिन्हा ’ गब्दीवाला’,कार ट्रेनर : नेतराम भारती, बाल कहानी : बादल और बच्चे : टीकेश्वर सिन्हा ’ गब्दीवाला’, गीत / ग़ज़ल / कविता : आफताब से मोहब्बत होगा (गजल) व्ही. व्ही. रमणा,भूल कर खुद को (गजल ) श्वेता गर्ग,जला कर ख्वाबों को (गजल ) प्रियंका सिंह, रिश्ते ऐसे ढल गए (गजल) : बलबिंदर बादल,दो ग़ज़लें : कृष्ण सुकुमार,बस भी कर ऐ जिन्दगी (गजल ) संदीप कुमार ’ बेपरवाह’, प्यार के मोती सजा कर (गजल) : महेन्द्र राठौर ,केशव शरण की कविताएं, राखी का त्यौहार (गीत) : नीरव,लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की नवगीत,अंकुर की रचनाएं ,ओ शिल्पी (कविता ) डॉ. अनिल कुमार परिहार,दिखाई दिये (गजल ) कृष्ण कांत बडोनी, कैलाश मनहर की ग़ज़लें,दो कविताएं : राजकुमार मसखरे,मंगलमाया (आधार छंद ) राजेन्द्र रायपुरी,उतर कर आसमान से (कविता) सरल कुमार वर्मा,दो ग़ज़लें : डॉ. मृदुल शर्मा, मैं और मेरी तन्हाई (गजल ) राखी देब,दो छत्तीसगढ़ी गीत : डॉ. पीसी लाल यादव,गम तो साथ ही है (गजल) : नीतू दाधिच व्यास, लुप्त होने लगी (गीत) : कमल सक्सेना,श्वेत पत्र (कविता ) बाज,.

शनिवार, 4 फ़रवरी 2023

चतुर्थ ओमप्रकाश वाल्मीकि स्मृति साहित्य सम्मान की घोषणा

                  
सहारनपुर । साहित्यिक संस्था 'साहित्य चेतना मंच', सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) ने अपने चतुर्थ "ओमप्रकाश वाल्मीकि स्मृति साहित्य सम्मान" के लिए दस नामों की घोषणा की। साहित्य चेतना मंच के अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र वाल्मीकि ने बताया कि यह सम्मान लेखकों के साहित्यिक एवं सामाजिक कार्यों को ध्यातव्य में रखकर चयनित किया जाता हैं। इस बार उत्तर प्रदेश से डॉ. एन. सिंह, सोहन लाल 'सुबुद्ध' और सुरेश सौरभ, राजस्थान से जयप्रकाश वाल्मीकि, झारखंड से अजय यतीश, दिल्ली से प्रो. लालचन्द राम और डॉ. प्रेम कुमार, तेलंगाना से डॉ. जगदीश चन्द्र सितारा, पंजाब से डॉ. नविला सत्यादास और बिहार से बिभास कुमार का नाम चयनित किया गया है। बता दे कि साहित्य मनीषियों के उत्कृष्ट योगदान हेतु 'ओमप्रकाश वाल्मीकि स्मृति साहित्य सम्मान' 30 जून को साहित्यकार ओमप्रकाश वाल्मीकि जी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदान किया जाता है। संस्था के महासचिव श्याम निर्मोही ने बताया कि ओमप्रकाश वाल्मीकि के विचारों को जन-जन तक पहुचना हमारा उद्देश्य है। संस्था सचिव रमन कुमार ने बताया कि यह सम्मान 30 जून 2023 को वेब कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें